Tuesday, 15 Sep, 2026 13:32:19 PM

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद

Indian Council of Forestry Research and Education

नवीनतम घोषणाएँ

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग निदेशालय

भा.वा.अ.शि.प. के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कार्यालय का नेतृत्व निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) द्वारा किया जाता है। निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), भा.वा.अ.शि.प. कार्यालय के अधीन बाह्य परियोजना प्रभाग (External Project Division), सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल लैंड मैनेजमेंट (CoE-SLM) तथा ग्रीन क्रेडिट सेल (GCC) की विभिन्न गतिविधियों का पर्यवेक्षण एवं समन्वय किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कार्यालय वानिकी, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा टिकाऊ भूमि प्रबंधन के क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता है। यह रणनीतिक साझेदारियों, समझौता ज्ञापनों (MoUs), अन्य समझौतों तथा भा.वा.अ.शि.प. के विभिन्न संस्थानों में संचालित बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं (EAPs) के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग को सुगम बनाता है।

निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) सहयोगात्मक परियोजनाओं के विकास, प्रस्तुतीकरण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन का समन्वय करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण एजेंसियों से वित्तीय संसाधन जुटाने तथा वैज्ञानिक सहयोग एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के आयोजन का समन्वय करते हैं।

इसके अलावा, निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) भा.वा.अ.शि.प. में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल लैंड मैनेजमेंट (CoE-SLM) का भी पर्यवेक्षण करते हैं। यह केंद्र टिकाऊ भूमि प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा ‘लैंड डिग्रेडेशन न्यूट्रैलिटी’ (Land Degradation Neutrality—LDN), अर्थात् भूमि क्षरण तटस्थता, प्राप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता के समर्थन में एक राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करता है। केंद्र वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी प्रसार, नीतिगत सहयोग, क्षमता निर्माण, दक्षिण-दक्षिण सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान, संसाधन जुटाने तथा भूमि पुनर्स्थापन एवं पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है।

निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) जलवायु-सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्वैच्छिक वृक्षारोपण पहलों को सुगम बनाने तथा राज्य वन विभागों के सहयोग से क्षरित वन भूमि का एक गतिशील ‘लैंड बैंक’ विकसित करने के माध्यम से ‘ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम’ (GCP) के कार्यान्वयन का भी समन्वय करते हैं।

निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), भा.वा.अ.शि.प. कार्यालय के अधीन संबंधित प्रभाग/केंद्र/सेल एवं उनकी प्रमुख गतिविधियों का विवरण निम्न है:

बाह्य परियोजना प्रभाग (External Project Division) सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल लैंड मैनेजमेंट (CoE-SLM) ग्रीन क्रेडिट सेल (GCC)

लोग

People

 श्रीमती आरती चौधरी, भा.व.से.
निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
फ़ोन: +91-135-2756497, 2224831(कार्यालय) 
ई-मेल:  
dir_pic[at]icfre[dot]org

People

 श्री. महालिंग
एडीजी (बाह्य परियोजना)
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
फ़ोन: +91-135-2224827, 2754882 4827(O) 
ई-मेल:  
adg_pf[at]icfre[dot]org

People

श्री महालिंग
प्रमुख, ग्रीन क्रेडिट सेल
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
फोन: +91-135-2224823, 2224586 (R)
फैक्स: +91-135-2750297
ई-मेल: bnpingale[at]icfre[dot]org

व्यक्ति

डॉ. संजीव कुमार
वैज्ञानिक-एफ एवं प्रमुख, उत्कृष्टता केंद्र – सतत भूमि प्रबंधन (CoE-SLM)
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
फोन: +91-135-2224335 (O), +91-9798967363 (M)
ई-मेल: bhatiask[at]icfre[dot]org ; san.forester[at]gmail[dot]com

संपर्क

श्रीमती आरती चौधरी,भारतीय वन सेवा 
निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
डाकघर, न्यू फॉरेस्ट, देहरादून 
(उत्तराखंड) - भारत
पिन कोड: 248006

फ़ोन: +91-135-2756497, 2224831 (कार्यालय) 
फैक्स   : +91-135-2756497
ई-मेल:   dir_pic[at]icfre[dot]org

अंतिम बार समीक्षा और अद्यतन की तिथि: 05 Aug 2026

Ctrl+F2